Monday, February 16, 2026
अन्य

    कांटा टोली फ्लाइ ओवर उद्घाटन की तैयारी तेज, ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत

    नामकुम (रांची दर्पण)। राजधानी रांची शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि कांटा टोली फ्लाइ ओवर के उद्घाटन की तैयारी अंतिम चरण में है। नगर विकास सचिव सुनील कुमार द्वारा जुडको और संबंधित एजेंसी को 30 सितंबर तक फ्लाइओवर का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

    इसके बाद फ्लाइ ओवर को नवरात्र के शुभ अवसर पर उद्घाटन के लिए तैयार किया जा रहा है और अक्तूबर के पहले सप्ताह से इस पर यातायात शुरू होने की संभावना है।

    फ्लाइ ओवर पर गाड़ियों के चलने से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को लंबे समय से चल रहे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, जिससे यातायात की गति में भी तेजी आएगी। हालांकि पहले इसे सितंबर में खोलने की योजना थी, लेकिन पितृपक्ष के कारण उद्घाटन को स्थगित कर दिया गया।

    फ्लाइ ओवर के निर्माण के लिए सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स स्थापित कर दिए गए हैं और इन्हें विशेष केबल और ग्लू की मदद से जोड़ दिया गया है। अब फ्लाइओवर पर 50 एमएम की बिटुमिन लेयर बिछाई जा चुकी है और इस पर 25 एमएम की मास्टिक अस्फाल्ट की अंतिम परत चढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है।

    सुरक्षा और रोशनी के लिए फ्लाइ ओवर पर 125 बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं, जबकि इसके नीचे एलईडी बल्ब भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही डिवाइडर पर घास की पट्टी बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे फ्लाइ ओवर के नीचे का क्षेत्र सुंदर दिखेगा।

    फ्लाइ ओवर के उद्घाटन के बाद दो रैंप का निर्माण भी किया जाएगा। इनमें से एक रैंप खादगढ़ा बस स्टैंड के पास से नामकुम और बस स्टैंड की ओर जाने के लिए बनाया जाएगा, जबकि दूसरा रैंप लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास बनाया जाएगा।

    कांटा टोली फ्लाइ ओवर के शुरू होने से रांची की यातायात व्यवस्था में एक बड़ा सुधार होने की उम्मीद है, जो शहरवासियों के लिए सुगम यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!