बिना जमीन हवा में लटकी तुपुदाना-खूंटी फोरलेन सड़क योजना

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची क्षेत्र के तुपुदाना से खूंटी तक फोरलेन सड़क काम जमीन नहीं मिलने के कारण प्रभावित हो गया है। सड़क निर्माण के लिए ठीक से भू-अर्जन तक नहीं हो पा रहा है। भू-अर्जन की प्रक्रियाएं की गयी हैं, लेकिन मुआवजा वितरण नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए 504 करोड़ का वितरण रैयतों के बीच करना है, लेकिन यह काम भी लटका हुआ है। रैयतों को पैसा नहीं मिलने से जमीन नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि परियोजना के क्रियान्वयन में विलंब हो रहा है। ऐसे में अब फिर से टेंडर जारी किया जायेगा।

खबरों के मुताबिक इस सड़क का निर्माण एनएचएआइ के माध्यम से हो रहा है। तुपुदाना से खूंटी होते हुए कुंदलीबाड़ी तक सड़क फोरलेन करना है। इस परियोजना को मार्च 2024 में स्वीकृति मिली थी। करीब 907 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है

बहरहाल भू-अर्जन का मामला रांची और खूंटी दोनों जगहों पर फंसा हुआ है। रांची में सात गांव और खूंटी में 17 गांवों में भू-अर्जन की समस्या है। ऐसे में इन गांवों से होकर गुजरनेवाली सड़क योजनाओं का काम प्रभावित है।

इन जगहों को मिला कर करीब 140 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करना है। यह नहीं होने से कई किमी सड़क का काम नहीं हो रहा है। कुल मिलाकर बिना जमीन सरकार की महात्वाकांक्षी तुपुदाना-खूंटी फोरलेन सड़क योजना हवा में लटक गई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें