आस-पासगांव-देहातबिग ब्रेकिंग

ओरमांझी थाना परिसर में लिंक आधारित गतिविधि के समापन समारोह का आयोजन

ओरमांझी (एहसान राजा)। आज शुक्रवार को थाना परिसर में ब्लॉक प्रबंधक मुकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लिंग आधारित गतिविधि के समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी दीदियों के साथ बैठक के पूरे एक महीना का जो कार्यक्रम 88 गांव में किया गया। उसके लिए सभी दीदीयो  को धन्यवाद दिया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस लिंग आधारित गतिविधि और नई चेतना के लिए जागरूकता को सफल बनाने में सभी  का भागीदारी रहा।

Organizing closing ceremony of link based activity in Ormanjhi police station premises 1बैठक में सभी दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित भी किया गया। जिसमें कुच्चू संकुल से चार दीदी को चुटुपालु संकुल से 6 दीदी को बारीडीह संकुल से 8 दीदी और ओरमांझी संकुल से छह दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रशस्ति पत्र को देने के लिए प्रखंड के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य, मुखिया दीपक बडाईक और पंचायत समिति सदस्य के हाथों  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं मुखिया दीपक बड़ाइक ने इस नई चेतना पहल के लिए जेएसएलपीएस को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को करवाने में सभी लोगों का अहम भूमिका है और जेएसएलपीएस आज महिलाओं को लेकर बहुत से कार्यक्रम कर चला रहे हैं।

सम्मानित पाने वाले मुख्य रूप से किरण देवी, बबीता देवी, इशरत जहां, अफसाना परवीन, अनीजा खातून, तहसील सीमा, आशा देवी, संगीता देवी ,रेशमी देवी, अनीता देवी, मुन्नी देवी ,ममता देवी एव संपति देवी आदि सभी दीदियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक रिजवान अंसारी, नारायण कुमार महतो ,किशन उरांव और सुषमा लकड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker