झारखंड: तगादा कर लौट रहा था फल व्यवसायी, बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर लूट लिए 7 लाख रुपये

चन्द्रशेखर ने बताया कि वह अपने मालिक तबरेज के साथ जमुआ से तगादा कर बाइक से वापस गिरिडीह लौट रहा था. जैसे ही वे दोनों जमुआ थाना इलाके के चितरडीह के समीप पहुंचे तो पीछे से एक ब्लू रंग की पल्सर बाइक से दो बदमाश पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी. अपराधियों ने 7 लाख रुपये लूट लिए.

गिरिडीह : जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग के चितरडीह के समीप मंगलवार की शाम पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने फल व्यवसायी से मारपीट की और सात लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना शाम करीब 7.15 बजे की है. अपराधियों ने फल व्यवसायी के सिर पर वार किया. इससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां घायल का इलाज चल रहा है. घायल की पहचान नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार निवासी तबरेज आलम उर्फ लादेन के रूप में की गयी है.

कैश लेकर लौटने के दौरान हमला

घटना के बाबत लादेन के साथ मौजूद युवक चन्द्रशेखर ने बताया कि वह अपने मालिक तबरेज के साथ जमुआ से तगादा कर बाइक से वापस गिरिडीह लौट रहा था. जैसे ही वे दोनों जमुआ थाना इलाके के चितरडीह के समीप पहुंचे तो पीछे से एक ब्लू रंग की पल्सर बाइक से दो बदमाश पहुंचे और बाइक से उसे नीचे उतारने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी. चन्द्रशेखर ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक के पीछे बैठे उसके मालिक तबरेज उर्फ लादेन को बदमाशों ने बाइक से खींच लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया. इसके बाद वह भाग कर पेट्रोल पम्प के समीप खड़ा हो गया और तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों और दोस्तो को दी. उसने बताया कि बदमाशों ने उसके मालिक के पास रखे तगादा के करीब 7 लाख रुपये छीन लिए.

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना के बाद घायल तबरेज उर्फ लादेन और चंद्रशेखर को इलाज के लिए पहले शहर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से फिर दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा तबरेज का इलाज किया गया. इस दौरान काफी संख्या में फल व्यवसायी और आस-पास के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी छानबीन में जुट गई है.

 

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें
▶ रांची दर्पण YouTube

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
𝕏 रांची दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, झारखंड अपडेट और ब्रेकिंग पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 रांची दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, झारखंड अपडेट और ब्रेकिंग पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें