अन्य
    Thursday, October 16, 2025
    अन्य

      राँची पहाड़ी मंदिरः भारत का एकमात्र मंदिर, जिसके शिखर पर लहराता है तिरंगा

      राँची दर्पण डेस्क। भारत दुनिया में मंदिरों का देश कहा जाता है। इनमें कुछ मंदिर अपनी खास वास्तुकला, मान्यता और पूजा के नियमों में अलग ही मायने रखते हैं। लेकिन झारखंड की राजधानी राँची के पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव की भक्ति और धार्मिक झंडे के साथ राष्ट्रीय झंडे को भी फहराया जाता है।

      इस रांची पहाड़ी मंदिर का इतिहास बड़ा ही रोचक और प्रेरक है। समुद्र तल से 2140 फीट और जमीन से 350 फीट की ऊंचाई पर अवस्थित भगवान शिव का यह मंदिर देश की आजादी के पहले अंग्रेजों के कब्जे में था।Ranchi Pahari Temple The only temple in India on whose summit the tricolor flutters 1

      यहाँ स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को फांसी दिया करते थे। आजादी के बाद से ही स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर इस मंदिर पर धार्मिक झंडे के साथ राष्ट्रीय तिरंगा भी फहराया जाता है। यह देश का पहला मंदिर है, जहां देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

      रांची रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूर स्थित भगवान शिव के इस मंदिर को पहाड़ी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

      पहाड़ी बाबा मंदिर का पुराना नाम टिरीबुरू था, जो आगे चलकर ब्रिटिश के समय में ‘फांसी गरी’ में बदल गया, क्योंकि अंग्रेजों के राज में यहा स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाया जाता था।Ranchi Pahari Temple The only temple in India on whose summit the tricolor flutters 3

      उसके बाद यह पहाड़ी फांसी टोंगरी नाम से जाने जाने लगा।, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों को यहां पर फांसी दी गई थी। उनके बलिदान को याद करने के लिए यहाँ स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया जाता है।

      आजादी के बाद रांची में पहला तिरंगा झंडा यहीं पर फहराया गया था, जिसे रांची के ही एक स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण चन्द्र दास ने फहराया था।

      उन्होंने यहां पर शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद और सम्मान में तिरंगा फहराया था। उसी समय से हर साल स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस पर यहां तिरंगा फहराया जाता है।

      पहाड़ी मंदिर में एक पत्थर लगा हुआ है, जिसपर जिसमें 14 और 15 अगस्त, 1947 की आधी रात को देश की आजादी का मैसेज लिखा हुआ है।

      इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 468 सीढियां चढ़नी पड़ती है। मंदिर से पूरा रांची शहर का देखा जा सकता है। पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा की जाती है। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां शिव भक्तों की काफी भीड़ रहती है।Ranchi Pahari Temple The only temple in India on whose summit the tricolor flutters 2

      मान्यता है कि मंदिर में भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा मंदिर से रांची शहर का विंहगम नजारा भी देखने को मिलता है। इसके आसपास विभिन्न तरह के पेड़ लगे हुए हैं।

      हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रवण माह में यहां बहुत गहमा-गहमी रहती है और श्रद्धालू मंदिर के देवता पर जल धारा चढ़ाते हैं।

       

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...