अन्य
    Sunday, April 27, 2025
    अन्य

      ओरमाँझी शास्त्री चौक में प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण का विरोध

      ओरमांझी (राँची दर्पण)। शास्त्री चौक दड़दाग में होने वाले फ्लाई ओवर निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है।

      श्री प्रेमनाथ मुंडा की अध्यक्षता में चौक स्थित एनएच-20 पथ किनारे ग्रामीणों की महत्वपूर्ण हुई बैठक में मुख्य रुप से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, प्रखंड के उपप्रमुख जयगोविंद साहु व पूर्व उपप्रमुख मुंतजीर अहमद रज़ा भी शामिल हुए।

      ग्रामीणों ने अतिथियों के समक्ष फ्लाई निर्माण से जनता को होने वाली समस्या से अवगत कराया। इसके बाद बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए एनएचएआई विभाग से फ्लाई निर्माण कार्य को रद्द करने मांग की है।

      ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की जनता द्वारा कभी-भी फ्लाई ओवर निर्माण की मांग नहीं की गई। आये दिन दुर्घटनाओं को देखते हुए जनता ने हमेशा से चौक में गोलचक्कर बनाने, स्पीड ब्रेकर, स्टीट लाईट व सर्विस रोड की मांग की है।

      एनएचएआई जनता की मांग को ठिकरा बनाकर फ्लाई ओवर निर्माण कराना चाहती है, जो जनहित नहीं, बल्कि जनविरोधी है। जनता विभाग से मांग करती है कि फ्लाई ओवर निर्माण का प्रस्ताव विभाग रद्द करे और जनता की सही मांग को पूरा करे।

      बैठक में ग्रामीणों ने अपने प्रस्ताव में कहा कि यदि विभाग जनता की मांग को पूरा नहीं करती है, तो फ्लाई ओवर निर्माण का विरोध आंदोलन स्वरुप करेंगे।

      ग्रामीणों की समस्या सुन पूर्व सांसद कहा कि विकास कार्य जनहित हो, तभी विकास कहलाती है, अगर फ्लाई ओवर निर्माण से ग्रामीणों की समस्या बढ़ती है, तो विभाग को इसके बारे फिर से सोंचना चाहिये और ग्रामीणों की पूर्व की मांग पर विचार करना चाहिये।

      इस बैठक में आयोध्या साहु, झरी उरांव, सत्नारायण वेदिया, मुकेश भारतीय, मो रयूम अंसारी, जय नारायण ठाकुर, अजय बैठा, अशोक तिवारी, निरंजन मंडल, षोएब खान, जगत कुमार महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

      8वीं सद्भावना चैंपियन फुटबॉल ट्रॉफी कमेटी का 8वीं अध्यक्ष बने राजेश पाहन

      जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन

      धीमा जहर की चपेट में राँची, ब्राउन शुगर की सप्लाई करते दो युवक धराए

      नेवरी चौक से बूटी मोड़ होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक बनेगी फोरलेन रोड

      हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर फूंका

      जुड़ी खबरें

      JKLM नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित चार नामजद, 50 अज्ञात पर केस दर्ज

      कांके (रांची दर्पण)। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड के विरोध में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया। जिसमें नवगठित राजनीतिक दल...

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...
      error: Content is protected !!