Monday, February 16, 2026
अन्य

    8वीं सद्भावना चैंपियन फुटबॉल ट्रॉफी कमेटी का 8वीं अध्यक्ष बने राजेश पाहन

    ओरमांझी (राँची दर्पण)। आठवीं सद्भावना चैंपियन फुटबॉल ट्रॉफी का बैठक हेसातू पंचायत के मुखिया राजेश पाहन की अध्यक्षता में आज बुधवार को किया गया।

    बैठक में सर्वसमिति से कमेटी का विस्तार किया गया। आठवीं बार लगातार मुख्य संरक्षक रांची जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा को बनाया गया।

    कमेटी के अध्यक्ष राजेश पाहन, सचिव प्रकाश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील महतो,रथुवा मुंडा, प्रवक्ता शिवधर रजवार, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, चिंता साहू,जयनन्द सिंह, सह सचिव शिबू महतो, नरेश महतो, संरक्षक जितेंद्र सिंह पटेल, मोहसिन खान,पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा, महेश महतो, चमरू बेदिया, नंदलाल राम, संजय महतो, मदन महतो, प्रेम किशोर महतो, सूरज महतो, अजय महतो, साहेब संजय टोप्पो, फारुख खान, लक्ष्मण सैनी, रामकुमार सिंह, रमाकांत शाही मुंडा,योगेश महतो, गुलाम रसूल, धनेश्वर बेदिया, सुजीत सोनी को मनोनीत किया गया।साथ ही मैदान संरक्षक शशिकांत मुंडा, मनोज साहू, संजय करमाली, इरफान खान, राहुल मुंडा, सलाहकार मंडली बलराम कुमार साहू, सलखुआ महतो, शशि गुप्ता,अजगुत करमाली, संजय नायक, मोहम्मद फरीद, संजय महतो, बबलू खान, व्यवस्थापक नसीम अंसारी, चिकित्सक गोपाल महतो को मनोनीत किया गया।

    साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि आठवीं सद्भावना चैंपियन फुटबॉल ट्रॉफी का उदघाटन मैच 18 दिसंबर को स्वर्णरेखा फुटबॉल मैदान सिकीदिरी में खेला जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख पचपन हजार नगद व बड़ा ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार एक लाख नगद व छोटा ट्रॉफी, मैन ऑफ द सीरीज एलईडी टीवी दिया जाएगा।

    जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन

    ओमिक्रोन का खतराः विदेश से आए 3 यात्री रांची में 7 दिनों के लिए हुए क्वारंटाइन

    नेवरी चौक से बूटी मोड़ होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक बनेगी फोरलेन रोड

    रांची पुलिस ने नगड़ी ईलाके से 2 पीएलएफआई उग्रवादियों को दबोचा

    जयडीहा पंचायत में आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार का आयोजन

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!