Monday, February 16, 2026
अन्य

    आगरा ताज महोत्सव में दिखा झारखंड के परिधान का जलवा

    राँची दर्पण डेस्क। झारखंड के संस्कृति परिधान वस्त्र को रांची के डिजाइनर आस्था किरण ने  आगरा में ‘ताज महोत्सव’ में कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के तत्वाधान कल्चरल परिधान उत्सव आर्यस्य वस्त्रम में दिखाए झारखंड की परिधान को लोगों ने खूब सराहा।

    Jharkhands costumes show in Agra Taj Mahotsav 1वहीं फैशन शो में देश  के सभी राज्यों से फैशन डिजाइनरों ने प्रतिभागी उपस्थित थे। रांची की फैशन डिजाइनर आस्था किरण ने ‘आगरा ताज महोत्सव’ में झारखंड के वस्त्रों को प्रदर्शित किया।

    उन्होंने झारखंड में पहने जाने वाले पंछी और परहन वस्त्रों को सोहराई पेंटिंग से सजाकर फ्यजन फैशन के रूप में दर्शाया। और झारखंड के परिधानों को “ताज महोत्सव” में एक पहचान दिलाई।

    मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी बघेल के द्वारा उन्हें पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। हजारों लोगों के  बीच झारखंड के वस्त्रों एवं ट्रेडिशनल आर्ट और हैंडलूम का परचम लहराया।

    मौके पर आस्था किरण ने कहा कि वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम का मुख्य उद्देश्य हथकरघा विलुप्त होती हुई हैंडलूम फैब्रिक का पुनरुत्थान करना एवं बुनकरों को उचित मूल्य देकर, व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास रहेगा।

    इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु फैशन डिजाइनर आस्था किरण को ईस्टर्न जोन में  कोर कमिटी के अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया है।

    भविष्य में फैशन डिजाइनरों, हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान कराना एवं एमएसएमई की योजनाओं  से लाभान्वित कराना ही इस फोरम का मुख्य उद्देश्य है।

    मुख्य रूप से कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्वमंत्री राम सकल गुर्जर, वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी, बिग बॉस 11के डिजाइनर सब्यसाची सतपति, मिसेज इंडिया ऋतु सुहास, एवं एसिड अटैक सरवाइवर सोनिया चौधरी जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!