भीषण गर्मी और बढ़ती तपिश के कारण सभी स्कूल 15 जून तक बंद

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य में गर्मी के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक की सभी कक्षाओं के संचालन पर 15 जून तक रोक लगा दी है।

इसके पहले 15 जून तक सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित किए जाने का आदेश निर्गत किया गया था।

लेकिन झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव ने राज्य में भीषण गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 12 जून 2024 से 15 जून 2024 तक के लिए बंद की जाती है।

उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।

एतद् संबंधी पूर्व निर्गत आदेश को इस हद तक संशोधित समझा जाय। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त पर विभागीय प्रभारी सचिव का अनुमोदन प्राप्त है।

राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

ओरमांझी के नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में खोले गए एमजेड आईटीआई  केन्द्र का बेहतर असर

इरबा अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल में 6 शिक्षकों की बहाली में गड़बड़ी मामले की जांच करने पहुंची एसडीओ

राँची डीसी से मिलने निकली मांडर कस्तूरबा स्कूल की सौ छात्राओं ने रो-रोकर बताया अपना बुरा हाल

शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का हो सर्वागीण विकास: अशोक भगत

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker