समस्याशिक्षा

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भवन बरियातू की हालत देखिए

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के बरियातू स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर हो गया है। प्रवेश द्वार के ऊपर के छज्जे का प्लास्टर गिर रहा है, जबकि खिड़कियों के ऊपर का छज्जा टूट रहा है। दीवारों में कई जगह दरारें आ गयी हैं। कुछ स्थानों पर प्लास्टर लटके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।

इसी रास्ते से छात्राओं का आना-जाना होता है। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। स्कूल के सभागार में सीपेज का दाग नजर आ रहा है।

छात्राओं ने बताया कि हाल ही में एक-दो जगह पर खिड़की के ऊपर का छज्जा टूट कर गिरा है। बारिश के दिनों में क्लास रूम में पानी रिसने लगता है, जिससे दिक्कतें होती है।

प्रिंसिपल दीपक कुमार के अनुसार इन समस्याओं को लेकर पत्र लिखा गया था। निरीक्षण किया गया है। जल्द ही मरम्मत का काम होगा। इस स्कूल में लगभग एक हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू की छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था है। इसमें करीब 220 छात्राएं रहती हैं, लेकिन पिछले कई साल से यहां कोई वार्डेन नहीं है। स्कूल की दो शिक्षिकाएं ही दिन में आकर व्यवस्थाओं को देखती हैं।

यहां एक महिला गार्ड है, जो दिन भर रहती है। शाम में चली जाती है। रात के लिए गार्ड की व्यवस्था नहीं है। छात्रावास में बारिश के मौसम में सीपेज होता है, जिससे छात्राओं को बहुत परेशानी होती है।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.