आस-पास

भाजपा मंडल ने शास्त्री चौक में फ्लाई ओवर बनने का समर्थन में किया बैठक

ओरमांझी (एहसान राजा)। प्रशासन की घोर लापरवाही से शास्त्री चौक के चारो ओर गंभीर  अतिक्रमण के बीच भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता की अध्यक्षता में शंकर घाट सिलदीरी ओरमांझी में फ्लाईओवर बनने के समर्थन में बैठक हुई।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि ओरमांझी शास्त्री चौक पर फ्लाई ओवर बनने की मांग वर्षों से की जा रही थी, क्योंकि आए दिन चौराहे पर बहुत ही अधिक दुर्घटनाएं होती रही हैं। इस चौक पर 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई बार फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सरकार से माँग की गई थी। केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमरनाथ चौधरी, रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष मानकी राजेंद्र शाही, वरिष्ठ कार्यकर्ता बालक पाहन, लक्ष्मण साहू, कृष्ण कुमार, सिकंदर महतो, प्रमोद सिंह, अलखनाथ महतो, सुनील महतो, चतुर साहू, भीम मुंडा, भानु प्रताप महतो, गणेश किशोर महतो, जेठा नायक, राजेंद्र चौधरी, सुनील ओरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष धनंजय महतो जयप्रकाश महतो आदि सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

बालाजी पेट्रोलपंप लूटकांड का उद्भेदन, पुलिस ने 3 लुटेरों को दबोचा

पहला दिन फीस जमा नहीं हुआ तो बच्चियों को परीक्षा से निकाला, कलकत्ता पब्लिक स्कूल की मनमानी

8वीं सद्भावना चैंपियन फुटबॉल ट्रॉफी कमेटी का 8वीं अध्यक्ष बने राजेश पाहन

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन

ओमिक्रोन का खतराः विदेश से आए 3 यात्री रांची में 7 दिनों के लिए हुए क्वारंटाइन

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »