आस-पासगांव-देहात

सांप ने ली पत्नी की जान, पति को मिला 4 लाख का मुआवजा

ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के सदमा पंचायत अंतर्गत होचाई में पिछले 6 महीना पहले रात के सन्नाटे में बिस्तर में सो रही 30 वर्षीय महिला शांति देवी की मौत सांप के काटने से हो गयी थी। पति बिनोद प्रजापति और परिजनों द्वारा अथक प्रयास के बाद कागजी कार्रवाई के उपरांत झारखंड सरकार के आपदा राहत कोष द्वारा ओरमांझी अंचल अधिकारी उज्जवज सोरेन के हाथों मृतक महिला के पति विनोद प्रजापति को अंचल कार्यालय में वित्तीय सहायता के रूप में 4 लाख का मुआवजा राशि मिला।

सीओ उज्ज्वल सोरेन ने बताया कि मृतक के रूप में जो क्षति हुआ है, उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है, लेकिन मुआवजा राशि मिलने से परिजन को राहत मिलेगी। जैसे ही जिला से स्वीकृत होकर लाभुक का पैसा आया, वैसे ही लाभुक को बुलाकर उन्हें सहायता राशि के रूप में चार लाख सौंपा। लाभुक को चेक देखकर काफी खुशी महसूस हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पति का आवेदन आया था जिसके उपरांत दस्तावेजों को देखकर  आवेदक को जिला भेजा। जिला राहत कोष द्वारा मृतक शन्ति देवी के पति कों मुआवजा राशि दी गई।

वहीं सदमा मुखिया ने झारखण्ड सरकार एंव अंचल अधिकारी के सराहनीय कार्य के निष्पादन पर आभार व्यक्त करते हुए बताया की मृतिका के लोग काफ़ी गरीब हैं। मुआवजा राशि मिलने से परिवार के लोग कोई व्यवसाय कर अपने परिवार का लालन पालन कर सकते हैं।

वहीं उन्होंने बिनोद प्रजापति से कहा कि सरकार के द्वारा मिले पैसे कों व्यर्थ कामों में ना खर्च कर सदुपयोग करें। मुआवजा राशि मिलने पर लाभुक विनोद प्रजापति ने सरकार और अंचल कर्मी व मुखिया सुनील उरांव का आभार व्यक्त किया।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.