Featuredबिग ब्रेकिंग

झारखण्डी जतरा महाजुटान के अध्यक्ष चुने गए अन्तु तिर्की

रांची दर्पण डेस्क। आज झारखण्डी जतरा महाजुटान की एक आवश्यक बैठक अन्तु तिर्की की अध्यक्षता में मोराबादी स्थित निलाम्बर पिताम्बर पार्क में हुई। साथ ही महिला विंग का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राधा हेमरोम बनाई गई।

Antu Tirkey elected president of Jharkhandi Jatra Mahajutan 2इस बैठक में झारखण्डी जतरा महाजुटान का आयोजन आगामी 31 दिसम्बर को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव आया। इस बावत झारखण्डी जतरा महाजुटान का  केन्द्रीय समिति का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अन्तु तिर्की,  संरक्षक कुंवर सिंह पाहन, महेश महतो,  रंजीत टोप्पो, हेमंत बारला, रमेश सिंह,  कार्यकारी अध्यक्ष बलकु उरांव,  अर्जन मुण्डा,  रवि मुण्डा, उपाध्यक्ष अमित मुण्डा,  राकेश मुण्डा,  मिथिलेश कुमार, महासचिव पंचम मुण्डा, सचिव  निर्मल पाहन, सिकन्दर मुण्डा,  विजय मुण्डा,  कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ,  अनिल कच्छप,  राहुल, सह सचिव कैलाश हेमरोम एवं  मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहु चुने गए।

इस झारखण्डी जतरा महाजुटान का मुख्य उद्देश्य  झारखण्डी भाषा, संस्कृति, रीति रिवाज को बचाना। इस अवसर पर सभी पर्व और त्योहारों के अवसर  पर जतरा का आयोजन सभी गांव-गांव में किया जाता है। साल के अन्त में एक जगह सभी भाषा भाषियों की गीत संगीत की प्रस्तुति करवाना। पूरे झारखण्ड राज्य एवं पड़ोसी राज्यों की तमाम  समितियों एवं खोड़हा दलों को झारखण्ड में एक साथ जुटा कर सम्मानित कर अपनी भाषा एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

समिति की अगली बैठक आगामी दिनांक 29-11-2023 दिन बुधवार को मोराबादी मैदान में की जाएगी,  जहाँ विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श के बाद समिति का विस्तार भी किया जाएगा।

आज की बैठक में  मुख्य रूप से अन्तु तिर्की,  सुरज टोप्पो,  अर्जुन मुंडा,  रवि मुण्डा,  अमित मुण्डा,  किस्टो कुजुर,  राकेश मुण्डा,  राधा हेमरोम, राकेश मुण्डा,  पंचम मुण्डा,  हरीश मुण्डा, बलकु उरांव,  निर्मल पाहन,  मिथिलेश कुमार,  कैलाश हेमरोम,  सुरेश मिर्धा,  अनिल कच्छप,  विक्की कुमार,  राहुल कच्छप,  राजकिशोर साहु आदि शामिल थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »