अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      CM हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश, कहा- किसी हाल में न हो बिजली कटौती

      Jharkhand Power Supply राज्य में गर्मी के कारण बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से लोड शेडिंग की नौबत आ रही थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव से बातचीत कर बिजली की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

      रांची, राज्य ब्यूरो: राज्य में गर्मी के कारण बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से लोड शेडिंग की नौबत आ रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया है।उन्होंने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार से बातचीत कर बिजली की अद्यतन स्थिति की पूरी जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि बिजली की मांग बढ़ गई है।

      किसी हाल में न हो बिजली की कटौती

      इसकी वजह से राज्य भर में 300 से 400 मेगावाट तक अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता है। आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

      लोड शेडिंग की भी नौबत आ रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बिजली की मांग बढ़ी है तो इसकी व्यवस्था की जाए। बाहर से बिजली लेकर राज्य में आपूर्ति करें।

      अगले तीन महीने की योजना बनाकर 600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था करें। इसमें राशि की कमी आड़े नहीं आएगी।

      राशि लगती है तो लगे, लेकिन बिजली की कटौती किसी हाल में नहीं हो। राज्य की जनता को बिजली अबाधित रूप से मिलती रहे, इसकी व्यवस्था की जाए।

      600 मेगावाट बिजली खरीदने के निर्देश

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह ऊर्जा विकास निगम के सचिव अविनाश कुमार ने बिजली वितरण निगम को अविलंब 600 मेगावाट बिजली खरीदने के निर्देश दिए हैं।

      अधिकारियों के प्रयास से शुक्रवार को शाम तक 140 मेगावाट अतिरिक्त बिजली एनर्जी एक्सचेंज से मिली। फिलहाल 600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध नहीं है।झारखंड बिजली वितरण निगम ने एनर्जी एक्सचेंज को आवश्यकता से अवगत करा दिया है। एनर्जी एक्सचेंज की ओर से कहा गया है कि इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...