Monday, February 16, 2026
अन्य

    महज 3 हजार के लिए पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की कुदाल से काटकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

    खूंटी (राँची दर्पण)। खूंटी थाना अंतर्गत भंडरा चांडीडीह गांव निवासी बितना मुंडा (65 ) उसके पुत्र सूड़ा मुंडा (25 ) और विकास महतो (20 ) की धारदार हथियार कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई।

    मृतक के स्वजनों ने इस सनसनीखेज हत्या का आरोप मृतक बितना के निकट के रिश्तेदार मुरहू थाना के गजगांव निवासी हेमंत पूर्ति पर लगाया और हत्या के आरोपित हेमंत पूर्ति को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

    रविवार देर रात हुई इस घटना की सूचना सोमवार सुबह खूंटी थाना की पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल भंडरा चांडीडीह पहुंची और तीनों शव को पेास्अमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    हत्या के बाद रात भर शवों के पास बैठा रहा हत्याराः सोमवार की रात हेमंत पूर्ति ने परिवार के तीनों लोगों को कुदाल से काट डाला और कुदाल लेकर लेकर शवों के पास ही रात भर बैठा रहा।

    हत्या का खुलासा तब हुआ, जब मृतक बितना का बड़ा बेटा सोमा मुंडा घर पहुंचा, तो उसने देखा कि खून से लथपथ उसके पिता बितना मुंडा, छोटा भाई सूडा मुंडा और एक रिश्तेदार विकास महतो जमीन पर पड़े थे।

    पुलिस हत्या के आरोपित से पूछताछ कर हत्या के कारण का पता लगा रही है। खूंटी में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    इधर, खूंटी थाना के प्रभारी थानेदार कामेश्वर कुमार ने बताया कि आरोपित ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना में प्रयुक्त कुदाल को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!