Wednesday, February 18, 2026
अन्य

    विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली, लोगों को किया सचेत

    ओरमांझी (राँची दर्पण)। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इरबा के छात्र छात्राओं ने बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

    जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि यह बीमारी कैसे फैलती है। फलोरेंस कालेज से रैली निकलते हुए एनएच 33 पथ होते हुए गांव मोहल्ला बीआईटी चौक तक गई।

    इस दौरान हाथ में बैनर पोस्टर लिए छात्र-छात्राएं नारा लगाते हुए लोगों को एड्स के प्रति जागरूक कर रहे थे। बीआईटी चौक मेसरा पहुंचने के बाद छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स की बीमारी व इससे बचाव की जानकारी दी।

    मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कांके प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो ने कहा कि एड्स संक्रामक बीमारी जरूर है। लेकिन किसी के साथ उठने बैठने वालों से नहीं फैलती।

    कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. शाहीन कौसर ने कहा कि एड्स को लेकर लोगों में तरह-तरह कि भर्म है। जागरूकता की कमी के कारण एड्स के मरीजों के साथ सौतेला व्यवहार बिल्कुल गलत है।

    उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

    वही पारामेडिकल के प्राचार्या डॉ नाज़नीन कौसर ने कहा कि एड्स के संक्रमण को जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है। जिसमें एचआईवी एड्स पर शिक्षा एवं परामर्श सुविधाएं उपलब्ध करवाना राष्ट्रीय, राज्य, जिले एवं निचले स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। इस बीमारी के संक्रमण दर को कम कर सकता है। एड्स रोग से ग्रसित  लोगों से नफरत नहीं उन्हें स्नेह व प्यार की जरूरत है।

    मौके पर मुख्य रूप से कॉलेज निदेशक जीनत कौशर, संतोष महतो, राजेश, अशफाक इनाम, प्राचार्य आनंद कुजूर, शिखा श्रीवास्तव, रफीक, प्रमिला ,विनीता , तोहिद  ,हिमांशु ,कौशल ,गुलाम एजाज,खुशबू ,प्रतिभा, मजहर, नेहा, शकील ,अजहर ,सादिक ,मनावर, शाहनवाज, एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    लोकसभा-विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नवोदय जनतांत्रिक पार्टी

    उड़ान के अरुण अग्रवाल को मिला मराग गोमके जयपाल सिंह मुंडा उत्कृष्ट शिक्षण सम्मान

    लोग संपर्क ब्यूरो द्वारा पेंटिंग-निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 

    दि छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम विबर्स कोऑपरेटिव यूनियन का आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ  

    डबल मर्डर केस का खुलासा, हत्या की सुपारी न लेने पर हुई हत्या, 4 गिरफ्तार

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!