आस-पासबिग ब्रेकिंग

एनसीबी टीम ने ओरमाँझी ईलाके से फिर 3 क्विंटल गाँजा समेत 2 तस्करों को दबोचा

राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एनसीबी की टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी की टीम गिरफ्त में आये गांजा तस्करों से पूछताछ कर रही है। दोनों गांजा तस्कर पिकअप वैन से गांजा की तस्करी कर रहे थे।

एनसीबी की टीम ने 3 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजा ओड़िशा में लिया गया था और उसे बिहार में पहुंचाना था।

बिहार में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाना था, पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी है। पूरे झारखंड में गांजा तस्कर सक्रिय हो गये हैं। पुलिस और एनसीबी की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार पूरे झारखंड में हाल के दिनों में एक हजार किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। गांजा ओड़िशा से ही आया था।

तस्करों ने इस बात का खुलासा किया है कि ओड़िशा में गांजा की खेती काफी अधिक होती है। वहां का गांजा का अधिक दाम में बिकता है।

झारखंड पुलिस ओड़िशा पुलिस के संपर्क में है। पुलिस उन तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जो ओड़िशा से पूरे देश में गांजा भेज रहे हैं।

फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स डे, फेयरवेल और क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम

पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

पंडरा थानेदार हुए लाइन हाजिर, खेलगांव थानेदार धनबाद रवाना

भाजपा मंडल ने शास्त्री चौक में फ्लाई ओवर बनने का समर्थन में किया बैठक

बालाजी पेट्रोलपंप लूटकांड का उद्भेदन, पुलिस ने 3 लुटेरों को दबोचा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker