गांव-देहातबिग ब्रेकिंग

रांची पुलिस का बड़ा अभियान: कई थाना क्षेत्रों में 10 एकड़ अफीम की खेती नष्ट

रांची पुलिस का यह अभियान न केवल नशे के खिलाफ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज में एक मजबूत संदेश भी देता है कि नशीले पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

राहे (रांची दर्पण)। नशे के खिलाफ रांची पुलिस के अभियान ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में राहे थाना क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध अफीम की खेती को आज नष्ट कर दिया गया।

राहे थाना क्षेत्र के फुलवार, बहराबेड़ा और कपिडीह के घने जंगलों में लगभग 7 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की गई थी। इस क्षेत्र में बिजली के तार और पानी की पाइपलाइनों का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेती को पूरी तरह से विनष्ट कर दिया और सिंचाई के लिए उपयोग किए जा रहे सभी संसाधनों को काट दिया।

इसके पहले 16 दिसंबर 2024 को रांची पुलिस ने दशमफॉल थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव के आसपास के जंगली इलाके में लगभग 2 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के पौधों को ट्रैक्टर की मदद से नष्ट किया। इसी तरह बुंडू थाना क्षेत्र के ऐदलहातू गांव में 1 एकड़ भूमि पर उगाए गए अफीम के पौधों को भी पुलिस बल ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार रांची जिले के ग्रामीण और जंगली क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज किया गया है। अफीम और अन्य नशीले पदार्थों की खेती को रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

इस अभियान के तहत पुलिस न केवल खेती को नष्ट कर रही है, बल्कि इसके पीछे के लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए सख्त कदम भी उठा रही है।

सभी संबंधित थानों में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अफीम की खेती में शामिल लोगों को पकड़ने और नशीली पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सतर्क है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker