Saturday, February 14, 2026
अन्य

    तीन दिवसीय प्रथम दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का उदघाटान मैच जयराम स्पोर्टिंग क्लब बिसा ने जीत लिया।

    Grand inauguration of the three day first Didi Neelam Anand Memorial Football Tournament1मंगलवार को ओरमांझी के गुरगांई स्थित बुढ़ीबागी फुटबाल मैदान में खेले गए उदघाटान मैच में जयराम स्पोर्टिंग्स क्लब बिसा ने बेहद रोमांचक मैच में फुटबाल क्लब गांगुटोली को 1-0 से पराजित किया।

    टूर्नामेंट के तहत खेले गए दूसरे मैच में एफसी भूमित इलेवन भेलवा टोली की टीम ने एफसी आनंदी को 4-0 से, तीसरे मैच में शिव शक्ति एफसी कुटे ने सालहन एफसी को 2-0 से और चौथे मैच में डायमंड एफसी रांची की टीम ने गुरगांई फुटबाल क्लब की टीम को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से रौंद डाला।

    बेहतर प्रदर्शन के लिए चंदेशवर कुमार और पवन कुमार को आयोजन समिति ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं अतिथि जिप सदस्य कमिशनर मुंडा, भाजपा युवा नेता आशीष साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, हरिमोहन महतो, अमाल खान,सुरेश साहू एवं रवि साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात फुटबाल पर किक मारकर किया।

    मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि वर्तमान गठबंधन की सरकार की खेल नीति युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नही है। आवश्यकता है युवाओं को बेहतर मंच प्रदान कर निखारने और तरासने की।

    इस आयोजन की सफलता में युवा पावर फुटबाल क्लब के सचिव बिनोद महतो सहित पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!