आस-पास

कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 5 की मौत, भुरकुंडा रामगढ़ मुख्य मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

रांची दर्पण डेस्क। रामगढ़ जिले में जहां विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं बरकाकाना ओपी क्षेत्र में कोयला लदे ट्रक ने पांच लोगों की जान ले ली।

Coal laden truck tramples bike riders 5 killed Bhurkunda Ramgarh main road jammed questions raised on working style of police administration 1इस घटना से गुस्साए लोगों ने रामगढ़ भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर हेहल के समीप सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दुर्घटना की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कोयला लदा ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। हेहल के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

बरकाकाना ओपी के एएसआई सफीउल्लाह अंसारी ने बताया कि फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कहा कि महापर्व में नो एंट्री लगाई जाती है। दिन नो एंट्री पुलिस के द्वारा बंजारी मंदिर पर लगा दी जाती है। आज दशहरा पर्व का रावण दहन कार्यक्रम होना है। ऐसे में नो एंट्री नहीं लगाना पुलिस की लापरवाही का परिचायक है। अगर नो एंट्री लगा होता तो इतनी बड़ी गाड़ी सड़क पर नहीं आती और दुर्घटना नहीं घटती।Coal laden truck tramples bike riders 5 killed Bhurkunda Ramgarh main road jammed questions raised on working style of police administration 4 Coal laden truck tramples bike riders 5 killed Bhurkunda Ramgarh main road jammed questions raised on working style of police administration 1 Coal laden truck tramples bike riders 5 killed Bhurkunda Ramgarh main road jammed questions raised on working style of police administration 5 Coal laden truck tramples bike riders 5 killed Bhurkunda Ramgarh main road jammed questions raised on working style of police administration 3

 

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।