फीचर्ड

अब प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से पंचायत भवन में मिलेगी आधार पंजीकरण की सेवा

रांची दर्पण डेस्क। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, झारखंड सरकार तथा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड-सीएससी एसपीवी  के साथ एमओयू किया गया। जिसके तहत राज्य के सभी आम लोगों को आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी पंचायत, वार्ड एवं शहरी क्षेत्र में आधार नामांकन, आधार सुधार जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवा प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जायेगी।

संयुक्त सचिव संजय कुमार आंबस्त्थ, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास प्रजापति एवं अवर सचिव सुनील पोद्दार एवं CSC SPV के राज्य प्रभारी शंभु कुमार एवं प्रशांत कुमार, प्रबंधक CSC SPV की संयुक्त उपस्थिति में  समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री शंभु कुमार  ने राज्य सरकार तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया की सरकार की इस अनूठी पहल से आम लोगों को आधार की सेवा अब नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर ही उपलब्ध हो जाएगी| जिससे आम जनमानस को अब आधार पंजीकरण, संशोधन से सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगी|

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।