अन्य
    Monday, January 20, 2025
    अन्य

      दाखिल खारिज के लिए घूस लेते नालंदा निवासी रातू सीओ प्रदीप कुमार समेत 3 गिरफ्तार

      रांची (रांची दर्पण)। झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने म्यूटेशन के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहे रांची के रात अंचल के सीओ प्रदीप कुमार, राजस्व उप निरीक्षक हल्का-3 सुनील कुमार सिंह एवं दलाल जाफर अंसारी को गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

      रातू सीओ प्रदीप कुमारगिरफ्तारी के बाद एसीबी ने सीओ के सुखदेवनगर में इंद्रपुरी रोड़ नंबर एक स्थित आवास की भी तलाश ली, जहाँ से दो लाख तीन हजार चार सौ रुपये की बरामदगी हुई है। सीओ प्रदीप कुमार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गिरियक स्थित कठापुर के रहने वाले हैं।

      वहीं, राजस्व उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह वर्तमान में रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कालोनी स्थित एमआइजी फ्लैट नंबर बी-99 में रहता है। वह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र का किरनडीह के रहने वाला है। तीसरा आरोपित दलाल जाफर अंसारी रातू के ही गुरुबाजपुर स्थित हिसरी का रहने वाला है।

      रात के पाली निवासी राम सागर साव ने एसीबी में शिकायत की थी। उन्होंने म्यूटेशन के लिए रातू अंचल में आवेदन दिया था। वे राजस्व उप निरीक्षक के पास पहुंचे तो 28 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत के आधार पर एसीबी ने सत्यापन के क्रम में दोनों को पकड़ा।

      रांची पुलिस को कर्नाटक में मिली हिंदपीढ़ी से गायब दो बहनें

      रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से लापता...

      राज्यपाल से मुलाकात कर सीजीएल आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का सबूत सौंपा

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के...

      ऑटो पर पलटा आलू लदा ट्रक, 3 स्कूली बच्चों समेत 4 की मौत, 6 गंभीर

      रामगढ़ (रांची दर्पण)। रामगढ़ ज़िले के गोला प्रखंड में...