आवागमनआस-पास

अब रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

रांची दर्पण डेस्क। रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर यात्रियों को कुछ दिनों तक बदले हुए हालात का सामना करना पड़ेगा। नागजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में तकनीकी खराबी पाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। इस निर्णय से राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुल की मरम्मत और आवश्यक जांच कार्य के कारण यह कदम उठाया गया है। ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो। इसी क्रम में नई दिल्ली-रांची और रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब अपने तय मार्ग के बजाय वैकल्पिक रेलखंड से होकर चलेगी।

राजधानी एक्सप्रेस का बदला मार्गः ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 जनवरी और 4 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग टोरी-लोहरदगा-रांची के स्थान पर टोरी-बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे-रांची होकर संचालित होगी।

वहीं 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 जनवरी और 5 फरवरी को रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना–टोरी मार्ग से चलेगी।

अन्य मेल–एक्सप्रेस ट्रेनों में भी बदलावः रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 व 30 जनवरी तथा 1, 4 और 6 फरवरी को परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना–टोरी से चलेगी।

इसी तरह 18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 व 31 जनवरी और 2, 5 व 7 फरवरी को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।

सासाराम एक्सप्रेस भी प्रभावितः ट्रेन संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस 8 से 10 जनवरी, 12 से 17 जनवरी, 19 से 24 जनवरी, 26 से 31 जनवरी और 2 से 7 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

वहीं 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस 9 से 11 जनवरी, 13 से 18 जनवरी, 20 से 25 जनवरी, 27 जनवरी से 1 फरवरी और 3 से 8 फरवरी तक बदले मार्ग पर संचालित रहेगी।

पैसेंजर ट्रेनें रद्दः यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर यह भी है कि 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर 8 जनवरी से 7 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 68035/68036 टाटानगर-हटिया-टाटानगर ट्रेन 8 जनवरी से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। पुल की मरम्मत कार्य पूरा होते ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.