शिक्षा

JPSC द्वारा छीना गया आरक्षण और उम्र सीमा में छूट नहीं मिला तो उग्र आंदोलन

राँची दर्पण डेस्क। आज दिन सोमवार को जेपीएससी के अभ्यार्थी जेपीएससी कार्यालय सर्कुलर रोड के समक्ष झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जुटा।

मौके पर अभ्यर्थियों ने कहा कि जेपीएससी नियमावली का कैबिनेट से मंजूरी मिल गया है, जिसमें खबर के अनुसार जेपीएससी पीटी परीक्षा में आरक्षित वर्ग में दावा करने वाले छात्रों को अनारक्षित वर्ग में मौका नहीं देने का खबर आ रहा है तथा उम्र सीमा विज्ञापन वर्ष को माना गया है।

जबकि पिछला सातवीं जेपीएससी में उम्र सीमा 2017 था, अगर जेपीएससी गजट और विज्ञापन नोटिफिकेशन में अधिकतम  उम्र सीमा कट ऑफ डेट 2018 नहीं दिया गया तथा जेपीएससी के सभी स्तर के परीक्षा में आरक्षण नहीं दिया गया तो होगा उग्र आंदोलन।

मौके पर जेपीएससी अभ्यार्थी मोहन कुमार, चंदन रजक, परशुराम मानकी, मुकेश कुम्हार, सरोज खसका, लक्की रामू राज, रूपेश, आरीफ अंसारी, दिनेश टुडू, महेश हांसदा, रविन्द्र के अलावा अन्य सैकड़ो अभ्यार्थी शामिल हुए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।