हुंडरू फाल में राजगीर नालंदा के शुभम का शव ढूंढने में एनडीआरएफ की टीम विफल

 सिकिदिरी (एहसान राजा)। राँची के हुंडरू फाल में बीते सोमवार को नहाने के दौरान पानी के तेजधार में बहे बिहार के नालंदा जिले के राजगीर के युवक शुभम का शव तीसरे दिन भी नहीं मिल सका है।

NDRF team failed to find the body of Shubham of Nalanda in Hundru Fallsहालांकि,एनडीआरएफ की टीम और पर्यटक मित्र दिन भर सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि एवं एसआई अरुण सिंह के नेतृत्व में फाल के संभावित स्थानों पर पत्थरों की खोह और पानी में शुभम के शव को खोजने के प्रयास में जुटे हैं। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

आशंका जताई जा रही है कि शुभम का शव फाल के बीच में ही किसी स्थान पर फंसा हुआ होगा। फाल में पानी का बहाव तेज होने के कारण एनडीआरएफ की टीम शव खोजने में असफल रही है। शव निकलने के इंतजार में शुभम के स्वजन हुंडरु फाल के पास ही रुके हुए है।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें