अन्य
    Monday, December 11, 2023
    अन्य

      रहस्यः अचानक गर्म हो रहा है रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श !

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के एचइसी आवासीय परिसर स्थित भगवान जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श अचानक गर्म होने लगा है। इतना गर्म हो जा रहा है कि जमीन पर घी रखते ही पिघल जा रहा है।

      यह सब देखकर मंदिर के पुजारी भी अचंभित हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे रहा है। इसकी चर्चा पिछले दो-तीन दिनों से हो रही है। वहीं, खान विभाग के निदेशक ने जांच करने की बात कही है।

       मंदिर के पुजारी रामेश्वर पाढ़ी के अनुसार वर्ष 2000 में भगवान जगन्नाथ के गर्भगृह का निर्माण नये सिरे से किया गया था। फर्श पर ग्रेनाइट लगाया गया था। पिछले दो-तीन दिनों से अचानक फर्श लगातार गर्म हो जा रहा है।

      दो दिन पूर्व जब उन्हें इसका आभास हुआ, तो उत्सुकतावश उन्होंने दिन में पांच से छह बार थोड़े-थोड़े अंतराल पर फर्श को स्पर्श कर देखा कि कहीं भ्रम तो नहीं हो रहा है। इसके बाद अन्य पुजारियों को भी इसकी जानकारी दी।

      जब सभी पुजारियों ने फर्श गर्म होने की बात स्वीकारी, तो इसकी जानकारी मंदिर कमेटी को दी गयी। कमेटी के सदस्यों ने भी गर्भगृह में जाकर गर्म हो रहे फर्श को देखा और इसकी जांच कराने की बात कही है।

      खान विभाग के निदेशक भूतत्व विजय ओझा कहते हैं कि जमीन के अंदर कई रेडियो एक्टिव मैटेरियल होते हैं। जिस कारण रेडिएशन होता है और वह खास स्थान गर्म होने लगता है। रांची में लाइम स्टोन के कई पैच हैं। लाइम स्टोन से भी कहीं-कहीं धरती गर्म होती है। जगन्नाथपुर मंदिर में जियोलॉजिस्ट की टीम भेज कर जांच करायेंगे।

      - Advertisment -

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      - Advertisment -
      संबंधित खबरें
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      एक नजर

      - Advertisment -
      error: Content is protected !!