Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    झारखंडी महाजतरा में 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा खोड़हा मंडलियों का समागम

    रांची दर्पण डेस्क। आज दिनांक 29 नवंबर 2023 दिन बुधवार को समय 11:00 बजे से मोरहाबादी मैदान के मुख्य मंच में झारखंडी महाजतरा की तैयारी को लेकर श्री अंतू तिर्की की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई।

    इस बैठक में रांची जिला के कई प्रखण्ड व विभिन्न जतरा आयोजक ग्रामीण तथा  सामाजिक अगुआगण शामिल हुए। झारखंडी महाजतरा बैठक का संचालन रवि मुंडा के द्वारा किया गया।

    झारखण्ड में अलग अलग गांवों में, अलग अलग मौजा में आदिवासी परम्परा अनुसार जतरा लगायी जाती है। झारखंडी महाजतरा में सभी जतरा में शामिल होने वाले खोड़हा मंडलियों का समागम मोराबादी मैदान में होगा, जिसकी तिथि 31 जनवरी 2024 और 1 फरवरी प्रस्तावित रखा गया है।

    कार्यक्रम में अतिथि के रूप सामाजिक अगुआगण, संस्कृतिकर्मी, प्रतिभावान युवाओं तथा बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे।

    इस बैठक में मुख्य रूप से अंतू तिर्की, कृष्णकांत टोप्पो, सूरज टोप्पो पवन तिर्की, अनिल उरांव, महावीर लकड़ा, जगरनाथ तिर्की, हेमलाल मेहता, प्रतीत कच्छप, अर्जन मुंडा, पार्षद सुजाता कच्छप, ज्योत्सना केरकेट्टा रितेश उरांव, बिरसा पाहन, नरेश पाहन, अमित मुंडा , अभय भूटकुंवर, शिवा कच्छप डब्लू मुंडा सहित कई संगठन के अगुआ शामिल हुए और अपनी बातें रखी।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग