Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

    इसी बीच आशीष साहू और उनके साथी भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित नारा लगा रहे थे। नारे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग लाठी-डंडे के साथ आ धमके और गाली-गलौज करते हुए पत्थर चलाने लगे....

    ओरमांझी (एहसान राजा)। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित ओरमांझी निवासी युवा भाजपा नेता आशीष कुमार साहू अपने साथियों के साथ कार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई देने दिल्ली जा रहे थे।

    इसी दौरान वे सब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बायपास के समीप मुन्ना मोहनलाल नामक एक व्यक्ति के चाय दुकान पर चाय पीने और आराम करने के उद्देश्य से रुके। चाय पीने के दौरान तीन राज्यों में पार्टी की शानदार जीत पर आशीष अपने साथियों के साथ आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी बीच आशीष साहू और उनके साथी भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित नारा लगा रहे थे।

    नारे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग लाठी-डंडे के साथ आ धमके और गाली-गलौज करते हुए पत्थर चलाने लगे। किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए वहां से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना 3 दिसंबर की है।

    बाद में आशीष कुमार साहू ने इस मामले की लिखित शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा को देकर हमलावरों पर कारवाई की मांग की थी। आशीष साहू की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जेपी नडडा ने फतेहपुर के एसपी को जांच का निर्देश दिया था।

    आदेश के बाद फतेहपुर की स्थानीय पुलिस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। इधर बुधवार को आशीष साहू के रांची आगमन पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका रांची हवाई अडडे पर जोरदार स्वागत किया।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग