फीचर्डबिग ब्रेकिंग

चक्रवाती तूफान रेमल का अलर्ट जारी, हो जाएं सावधान

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची जिला समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में भी देखने को मिलेगा। इसे लेकर रांची में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवाती तूफान रेमल से मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। आसमान में भी इस दौरान बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने दो दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।

मौसमी गतिविधियों के साथ वज्रपात होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में 27 मई को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने के संकेत हैं। जबकि 28 मई को भी आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव छठा चरणः मतदानकर्मियों को बूथों तक जल्द पहुंचाने का निर्देश, जानें बड़ी वजह

कल्पना सोरेन ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- अब भाजपा…

पूर्वी सिंहभूभ बना हॉट सीट, गीता कोड़ा को चुनौती देगी जोबा मांझी

सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.