अन्य
    Tuesday, April 29, 2025
    अन्य

      रांची में जमीन कारोबारी की बीच सड़क दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

      राजधानी रांची में हुई इस हत्या ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था अपराधियों के सामने घुटने टेक चुकी है…?

      नामकुम (रांची दर्पण)। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। नामकुम के कवाली इलाके में एक जमीन कारोबारी की बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।

      हत्या का शिकार हुए मधु राय पेशे से जमीन कारोबारी थे। वह अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे कवाली इलाके में पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर 12 राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद मधु राय स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। इस भीषण गोलीबारी से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

      घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस इस संभावना पर काम कर रही है कि हत्या के पीछे जमीन कारोबार में हुआ कोई विवाद हो सकता है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

      पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, जमीन कारोबार में विवाद के एंगल को प्रमुखता से जांचा जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

      रांची में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। ऐसे मामलों से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि अपराधियों का हौसला भी बढ़ रहा है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      जुड़ी खबरें

      JKLM नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित चार नामजद, 50 अज्ञात पर केस दर्ज

      कांके (रांची दर्पण)। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड के विरोध में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया। जिसमें नवगठित राजनीतिक दल...

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...
      error: Content is protected !!