Featuredबिग ब्रेकिंग

रांची पुलिस ने सासाराम के एक ब्राउन सुगर सप्लायर को रंगे हाथ दबोचा

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची की पुलिस ने बिहार के सासाराम निवासी एक युवक को ब्राउन सुगर की सप्लाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से रंगे हाथ दबोचा है।

बताया जाता है कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सासाराम से एक व्यक्ति ब्राउन सुगर (मादक पदार्थ) लेकर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

इसके बाद उक्त सूचना का सत्यापन के क्रम में सूचना मिली कि आकाशवाणी रातू रोड के पास कुछ लोग ब्राउन सूगर का खरीद-बिक्री करने वाले है। वहां पहुंचने पर पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पकड़ाये व्यक्ति की विधिवत तलाशी लिया गया तो उसके पास से ब्राउन सूगर बरामद किया गया है। जिसने अपनी पहचान पिन्टु साह, पिता मुन्नी लाल साह, ग्राम लाहुआरा, थाना करगहर, जिला रोहतास, बिहार बताया।

पूछताछ के क्रम में पिन्टु साह द्वारा बताया गया कि वह सासाराम से रांची में कई लोगों को मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) सप्लाई करता है और बीच-बीच में रांची लाकर भी देता है। वह आज भी कुछ लोगों को सासाराम से रांची में ब्राउन सुगर लेकर देने आया था।

कल्पना सोरेन ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- अब भाजपा…

पूर्वी सिंहभूभ बना हॉट सीट, गीता कोड़ा को चुनौती देगी जोबा मांझी

सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.