बिहारः जदयू नेता-कॉलेज का प्रिंसिपल निकला बीपीएससी पेपर लीक कांड का मास्टर माइंड

डॉक स्कैनर मोबाइल एप के जरिए सेट सी के पेपर को स्कैन किया था. वो भी एग्जाम शुरु होने से ठीक आधे घंटे पहले. मतलब कि सुबह के 10:30 बजे....

पटना (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक का मामला अब बिहार की राजनीति से जुड़ गया है।

Bihar Master mind of BPSC paper leak case JDU leader arrested 1इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने गया जिले के डेल्हा में राम शरण सिंह इविनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल शक्ति कुमार गिरफ्तार किया था।

ईओयू के अनुसार इसी कॉलेज से बीपीएससी के एग्जाम का प्रश्न पत्र पेपर लीक हुआ था। उस दिन शक्ति कुमार वहां के सेंटर सुपरिटेंडेंट थे। आर्थिक अपराध इकाई ने शक्ति कुमार को पेपर लीक कांड का मास्टर माइंड बताया है।

गिरफ्तार प्रिंसिपल शक्ति कुमार को जेल भेज दिया गया है। दरअसल, शक्ति सिंह जदयू के नेता है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जब जदयू में विलय हुआ था तो शक्ति सिंह भी जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी में आ गये थे।

शक्ति कुमार ने यह कबूल किया है कि डॉक स्कैनर मोबाइल एप के जरिए सेट सी के पेपर को स्कैन किया था। वो भी एग्जाम शुरु होने से ठीक आधे घंटे पहले।

मतलब कि सुबह के 10:30 बजे। उसने ही प्रश्न पत्रों को व्हाट्सअप के जरिए सीडीए कर्मचारी कपिल देव को भेजा था। कपिल देव अभी फरार बताया गया है।

बताया गया कपिल देव ने ही इन प्रश्न पत्रों को महेश और एनआईटी के छात्र पिंटू यादव को फॉरवर्ड किया था। बाद में इसे अन्य जगह शेयर किया गया।

उल्लेखनीय है कि 8 मई को हुए बीपीएससी की 67वें परीक्षा के शुरू होने पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इसके बाद सरकार ने इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया था।

टीम गठन के कुछ घंटे बाद ही प्रश्न पत्र लीक होने की घटना सच हुई और सरकार ने तुरंत ही इस परीक्षा को रद्द कर दिया था।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें