मीडिया

रांची सिविल कोर्ट ने ढाई करोड़ रुपए की ठगी मामले में अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया

रांची दर्पण डेस्क। रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर चेक बाउंस मामले में 500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

अमीषा पटेल पर फिल्म “देसी मैजिक” बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। आरोप लगाने वाले अजय कुमार सिंह की ओर से कंपनी के मैनेजर टिंकू सिंह कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश हुए।

Ranchi Civil Court imposed a fine of Rs 500 on Ameesha Patel in the case of fraud of Rs 2.5 crore 2लेकिन उनसे अमीषा पटेल के वकील ने क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं किया। अमीषा पटेल के वकील टाइम पिटीशन दे रहे थे। इसी वजह से कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। सिविल कोर्ट में ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में सुनवाई हुई। अमीषा पटेल पहले भी दो बार कोर्ट में पेश हो चुकी हैं। वे पूरा चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंची थीं।

अमीषा पटेल के वकील जयप्रकाश कोर्ट से अगली तारीख की मांग कर रहे थे। उन्होंने कोर्ट में कहा कि उन्हें सर्टिफाइड कॉपी की जरूरत है, लिहाजा सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी जाए।

दूसरी तरफ कोर्ट में अजय सिंह की ओर से गवाह मौजूद थे। गवाह से क्रॉस एग्जामिन के लिए कोर्ट ने 7 अगस्त की तारीख तय कर दी।

अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपए ठगने का आरोप है। अजय का कहना है- दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अमीषा से अजय ने पैसे वापस मांगे।

काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में केस किया है।

अमीषा पटेलअमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को लगेगी। इसमें उनके साथ सनी देओल हैं।

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने तब ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

अब 23 साल बाद 11 अगस्त को ‘गदर 2’ रिलीज हो रही है। फिल्म के मेकर्स ने पिछले दिनों मोशन पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में सनी और उत्कर्ष शर्मा बॉर्डर पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल-तारा सिंह, अमीषा पटेल- सकीना और उत्कर्ष- उनके बेटे जीत के रोल में नजर आएंगे।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।