अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      सीताराम मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

      नामकुम (रांची दर्पण)।नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सदाबहार चौक के समीप गुरुवार सुबह सीताराम मॉल में भीषण आग लग गई। है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया है।

      आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया हैं।

      जानकारी के अनुसार सीताराम मॉल में गुरुवार सुबह किसी समय आग लग गई और धीरे-धीरे आग पूरे मॉल में फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब मॉल से धुआं और आग की लपटें देखी तो इसकी सूचना पुलिस और मॉल के मालिक प्रकाश साहू को दी गई।

      आग लगने की सूचना पर पहले चार दमकलगाड़ी पहुंचीं लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां के माध्यम से दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

      थाना प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार आग पूरी तरह से बुझा ली गई है। प्रथमदृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...