Friday, February 13, 2026
अन्य

    एनएच-20 पर जीतराम की सरेआम हत्या से आक्रोशित भाजपाईयों ने किया शास्त्री चौक जाम

    राँची दर्पण (जलेश कुमार )।  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस हत्या का कारण एवं हत्यारों का कोई सुराग पाने में विफल साबित है।

    Angered by the public murder of Jeetram on NH 20 BJP people jammed Shastri Chowk 2वहीं इस जघन्य वारदात से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओरमाँझी शास्त्री चौक जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।

    बता दें कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-20 अवस्थित पालू में बीते बुधवार शाम को जीतराम मुंडा की निर्मम हत्या उस समय कर दी गई, जब वे अपने साथियों के साथ एक होटल में बैठे थे।

    बाइक सवार अपराधियों ने जीतराम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और उसके बाद वे फरार हो गए। आनन-फानन में जीतराम को मेदांता अस्‍पताल लाया गया, जहाँ डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में ओरमांझी मंडल मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू भी जख्मी हो गए।

    घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, अमरनाथ चौधरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हॉस्पिटल पहुंचे।Angered by the public murder of Jeetram on NH 20 BJP people jammed Shastri Chowk 4

    इस दिल दहला देने वाली घटना ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है लोग सोशल मीडिया में शोक संदेश एवं अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    घटना पर पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने भी शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीतराम मुंडा पर अपराधियों ने इससे पहले भी हमला किया था, इसलिए जीतराम मुंडा ने अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था जिसे प्रशासन ने नामंजूर कर दिया था।

    जीतराम मुंडा ओरमांझी के टोल प्लाजा के सामने एनएच- 20 पर एक होटल भी चलाते थे! कुछ दिन पहले ही इसी होटल पर पार्टी का एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए थे।

     

    दहशतः भाजपा नेता जीतराम मुंडा की चुटूपालु में सरेआम गोली मारकर हत्या
    JPSC की परीक्षा: एक कमरे में 12 तो दूसरे कमरे में 132 छात्रों ने दी परीक्षा ! क्या है राज़?
    अब ‘सहाय’ योजना से जुड़कर अपना हुनर दिखाएंगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा
    कुरमी उत्थान समिति ने प्रतिभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया
    बालू माफियाओं की कृपाः यूं बहा कांची नदी का बामलाडीह पुल

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!