आस-पास

ऑटो पर पलटा आलू लदा ट्रक, 3 स्कूली बच्चों समेत 4 की मौत, 6 गंभीर

रामगढ़ (रांची दर्पण)। रामगढ़ ज़िले के गोला प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें आलू लदा एक अनियंत्रित ट्रक स्कूली बच्चों से भरे ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक समेत तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पर्त्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब गोला प्रखंड के मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रहा आलू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। सड़क पर स्लिप होने की वजह से ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी और फिर पलट गया। ऑटो में कुल दस बच्चे सवार थे। जो स्कूल से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

मृतकों में ऑटो चालक के अलावा दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। जिनकी उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच थी। घायलों में कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को घायल बच्चों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.