Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    झारखंड में सोना की 5 और लौह अयस्क की 11 खदानें जल्द होंगे नीलाम

    हटिया (रांची दर्पण)। झारखंड में खनिज संपदा के दोहन की प्रक्रिया को एक बड़ा कदम मिलने जा रहा है, जहां लगभग दो दर्जन खदानों की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इनमें 11 आयरन ओर (लौह अयस्क) की खदानों के साथ पांच सोना की खदानें भी शामिल हैं।

    सोना खदानों की नीलामी में विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडीरी और जोजोडीह खदानें, सरायकेला-खरसांवा के हेबन सेमा, बीतापुर-सोकानडीह और रामपुर कासीडीह की सोना खदानें शामिल हैं। इसके अलावा चाईबासा की 11 लौह अयस्क खदानें भी नीलामी के लिए तैयार हैं।

    खनिज नीलामी में आयरन ओर और सोना के अलावा चार लाइमस्टोन (चूना पत्थर), एक बेल मेटल और एक कॉपर खदान की भी नीलामी की जाएगी। गिरिडीह में कॉपर और बेस मेटल की खदान स्थित है। जबकि रांची और रामगढ़ में लाइमस्टोन के दो-दो खदान शामिल हैं।

    इस नीलामी प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार को खनिज खदानों से 3,000 से 4,000 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति होने की संभावना है। जिससे राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी।

    इसके अलावा 2025 में चार बॉक्साइट खदानें, एक कॉप खदान, छह ग्रेफाइट खदानें और दो लाइमस्टोन खदानें भी नीलामी के लिए तैयार हो जाएंगी। इन खदानों का अन्वेषण कार्य वर्तमान में अंतिम चरण में है।

    राज्य सरकार ने झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JEMCL) को राज्यभर में खनिजों का पता लगाने और खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कंपनी लौह अयस्क, कोयला, तांबा, बॉक्साइट और सोना जैसे खनिजों की पहचान कर रही है।

    इसके लिए नयी तकनीक जैसे- डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (DGPS) और आर्कजीआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। ताकि भू-वैज्ञानिक मैपिंग और खनन योजनाओं को अधिक सटीकता से तैयार किया जा सके।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग