धरोहरबिग ब्रेकिंग

विजयादशमी आज, रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम करेंगे रावण दहन

रांची दर्पण डेस्क। बुराईयों पर अच्छाईयों का प्रतीक दशहरा का पर्व आज है। दशहरा पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 यानी आज बुधवार को है। इधर राजधानी रांची में भी इसकी तैयारी धूमधाम से की जा रही है।

राजधानी के मोरहाबादी मैदान में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां वाटर प्रूफ रावण का निर्माण कराया गया है। इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली गई है।

आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन वध करेंगे।

बता दें कि दशहरे के दिन सुकर्मा, धृति, रवि, हंस, शश समेत कई शुभ योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दशहरा का पूरा दिन ही शुभ माना जाता है।

दशहरे के दिन साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है, इसलिए पूरा दिन ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker