आस-पास

राँची के टाटीसिलवे ईईएफ मैदान में टाइगर जयराम महतो ने भरी हुंकार, मांगे 2 सांसद

राँची (मोहसिन)। टाइगर जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा संघर्ष समिति का बदलाव संकल्प सभा का आयोजन राँची के टाटीसिलवे मैदान में आयोजित किया गया।

इस जनसभा को संबोधित करते हुए टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड हम लोगों को भीख और दान में नही मिला है। इसे हमारे पूर्वजों ने संघर्ष व कुर्बानियों के बाद हासिल किया है। झारखंड में स्थानीयता लागू करा कर रहेंगे। ताकि यहाँ के लोगों को हक़ व अधिकार मिल सकें। बाहरियों के हाथों में सत्ता नही सोपेंगे।

उन्होंने राँची के सांसद सजंय सेठ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरी लोग पैसा और पावर के बल पर सत्ता हासिल किए है। जिन्हें 2024 में गद्दी से उतारना है। स्थानीय लोग को जीताकर संसद भेजना है।

उन्होंने कहा कि माई मिट्टी को जमीन को नहीं बेचना है। सरकार की 40-60 नीति नहीं चलने देंगे। सभी लोगो को मिलकर झारखंड को बचाना है। 2024 के चुनाव में दिखा देना है कि बाहरी का शोषण करने वाले को गद्दी से उतार कर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोग सभा चुनाव में दो सांसद बना के दीजिये। झारखंड को लूटने वालो का हकीकत का नकाब उतार देंगे। सभी लोग 2024 के चुनाव का जीत के लिए अभी से तैयार रहिए। मतदान का महत्व को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि यहाँ के नेताओं ने झारखंड को लूटने का काम किया है। अंग्रेजों से ज्यादा यहां के नेताओं ने लूटने औऱ शोषण करने का काम किया है।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।