Saturday, February 14, 2026
अन्य

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन

    रांची दर्पण डेस्क। आज रविवार 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में एक संक्षिप्त आयोजन रखा गया।

    इस दौरान न केवल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया बल्कि भारतीय संविधान का अनुपालन करते और कराते हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

    अवर सचिव देवदास दत्ता ने कहा कि 26 नवंबर का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे देश के संविधान को अंतिम रूप से अंगीकृत किया गया था। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। जिसे अन्य सभी ने दोहराया।

    उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि मताधिकार भी उनका संवैधानिक अधिकार है, क्योंकि यह अधिकार संविधान द्वारा  ही प्रदत्त है, अतः हम सभी को आज संविधान दिवस पर संकल्प लेने की जरूरत है कि हम राष्ट्र हित में अपने मताधिकार का निष्पक्ष और विवेकपूर्ण प्रयोग अवश्य करेंगे।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!