शिक्षा

राज्यपाल से मुलाकात कर सीजीएल आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का सबूत सौंपा

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के सीजीएल परीक्षा घोटाले के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन की अगुआई कर रहे देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम को घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और समाचार पत्रों की कटिंग सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वीडियो साक्ष्यों में नामकुम थाना के एएसआई संतोष कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा देवेन्द्र नाथ महतो पर अत्याचार की स्पष्ट तस्वीरें दिखती हैं।

16 दिसंबर 2024 को जेएसएससी कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण घेराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि नामकुम थाना के एएसआई संतोष कुमार ने आंदोलनकारियों को भड़काने की कोशिश की और देवेन्द्र नाथ महतो को भीड़ से खींचकर घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और चोटिल अवस्था में पुलिस वैन में फेंक दिया गया।

वहीं प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने, जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करने, और पूरे प्रकरण की सीआईडी जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में देवेन्द्र नाथ महतो, चंदन कुमार रजक, राजीव कुमार, लक्की रामू राज और बबीता कुमारी शामिल थे।

 

 

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.