Monday, February 16, 2026
अन्य

    हाईकोर्ट ने मोरहाबादी में एक सप्ताह के अंदर दुकानें लगाने का दिया आदेश

    राँची दर्पण डेस्क। एक सप्ताह के अंदर राजधानी राँची की धड़कन मोरहाबादी इलाके में दुकानें खोली जायेंगी। हाईकोर्ट ने ये आदेश गुरुवार को नगर निगम को दिया।

    हाइकोर्ट ने मामले में दुकानों के लिए जगह व्यवस्थित करने का आदेश नगर निगम को दिया है।

    मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई। इसके पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से मामले में जबाव मांगा था।

    27 जनवरी को मोरहाबादी में हुई गोलीबारी के बाद से क्षेत्र में दुकानें नहीं लगायी जा रही थीं। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से इस पर रोक लगाते हुए अन्य जगह देने की बात की गयी थी।

    हालांकि मामले में नगर निगम की ओर से दो जगह चिन्हित भी की गयी है। प्रार्थी पक्ष से अधिवक्ता रितु कुमार ने दलील पेश की। मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।

    मामले में मोरहाबादी दुकान संचालकों की ओर से याचिका दायर की गयी थी। जिसमें कहा गया था कि बिना किसी पूर्व सूचना के ठेला खोमचा वालों को क्षेत्र से हटाया गया है। जो उनकी आजीविका का मुख्य साधन है।

    अदालत से आग्रह किया गया था कि जब तक उन लोगों के लिए अस्थाई दुकानों की व्यवस्था नहीं होती तब तक उन्हें वहां दुकान लगाने की अनुमति दी जाये।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!