गांव-देहातबिग ब्रेकिंग

कुरमी उत्थान समिति ने प्रतिभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया

राँची दर्पण डेस्क। कुरमी उत्थान समिति ओरमांझी द्वारा प्रतिभा सह सम्मान समारोह का आयोजन न्यू स्वर्ण रेखा हाई स्कूल गुडू में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि  रांची जिला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार महतो उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में पूर्व रजिस्टार चौधरी ने कहा कि आज कुरमी समाज सभी क्षेत्रों में अपना प्रतिभा के माध्यम से परचम लहरा रही है। अपना पढ़ाई पर ध्यान दीजिए फल की चिंता मत कीजिए। जरूर सफ़ल होंगे। बिना मेहनत का कुछ नही होता। समाज जागरूक हो रहा है, बेटियों को शिक्षित किया जा रहा है, लेकिन लड़कों में शिक्षा के प्रति रुचि कम हुई है।

कुरमी उत्थान समिति के संरक्षक अमरनाथ चौधरी ने कहा  कि हमारा छोटा प्रयास है कि मैट्रिक में अव्वल अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को ऊर्जा भरना,ताकि अपनी करियर पर ध्यान दे सके।

इस कार्यक्रम में कुरमी उत्थान समिति द्वारा 34 विद्यर्थियो को डिक्सनरी पेन एवं गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।एवं उज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या सरिता देवी, बारीडीह पंचायत समिति सदस्य अजित महतो, अलखनाथ महतो, भानु प्रताप महतो, कामेश्वर महतो,बालक महतो, अरबिंद बबलु, अरबिंद महतो, विनोद कुमार महतो, राजेंद्र चौधरी, त्रितनाथ महतो, रीता देवी, कलावती देवी, रामराज महतो,  महानन्द महतो, शिवचरण महतो, उलाश महतो, सोनालाल महतो, सुनिता देवी, प्राचार्य धनिलाल महतो, जयप्रकाश महतो, कामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

बालू माफियाओं की कृपाः यूं बहा कांची नदी का बामलाडीह पुल

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker