Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    वेस्ट बंगाल से परीक्षा देने रांची आई छात्रा के साथ हुई शर्मनाक वारदात

    नगड़ी (रांची दर्पण)। राजधानी रांची में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वेस्ट बंगाल से परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा के कमरे में घुसकर बदमाशों ने छेड़खानी की। कपड़े उतरवाए और फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी किया।

    यह घटना नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहल मोड़ स्थित एक होटल में हुई। जिसे लेकर छात्रा के पिता ने नगड़ी थाना में मालदा के सुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता, सोमनाथ शर्मा पर केस किया है। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

    छात्रा के पिता के अनुसार इस घटना से उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है। उन्होंने बताया कि सारे आरोपी रूम नंबर 104 में ठहरे थे। चारो आरोपी उनके कमरे में जबरन घुस आए। उसके बाद परिचय देते हुए उनकी बेटी से दोस्ती की और छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की।

    उन्होंने बताया कि उसके बाद आरोपियों ने उनकी पुत्री के सारे कपड़े उतरवा दिए और उसे ब्लैकमेल करने लगे। लेकिन, जब वे खाना खाकर कमरे में लौटे तो सभी आरोपी वहां से अपने कमरे में चले गए।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग