अन्य
    Thursday, May 8, 2025
    अन्य

      रांची करमटोली चौक से लेकर ओरमांझी ब्लॉक चौक तक सड़क होगी चौड़ी, डीपीआर तैयार करने का आदेश

      राँची दर्पण डेस्क। रांची के करमटोली चौक से ओरमांझी तक की सड़क का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण किया जायेगा। पथ निर्माण विभाग ने करमटोली से बोड़ेया होते हुए ओरमांझी तक रोड को इस वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजना में शामिल कर लिया है।

      इंजीनियरों को चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के साथ डिटेल डीपीआर बनाने का आदेश दिया गया है। ओरमांझी जाने के लिए 22 किमी लंबा यह रोड अभी सर्वाधिक उपयोग किया जा रहा है। कई वाहन चालक बरियातू रोड से ओरमांझी होने के बजाए इस सड़क इस्तेमाल करते है।

      ऐसे में करमटोली से आगे सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम भी लगी रहती है। ऐसे में पथ निर्माण विभाग ने पूर्व में भी इसे बनाने का फैसला लिया था, लेकिन चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो सका।

      अब फिर से इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्णय लिया गया है। डीपीआर बनते ही तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करके प्रशासनिक स्वीकृति दी जायेगी।

      इंजीनियरों के अनुसार यह प्रयास होगा कि इस महत्वपूर्ण सड़क को जल्द चौड़ा किया जायेगा। डीपीआर जमीनरर अधिग्रहण का भी प्रस्ताव होगा।

      वहीं,  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातू रोड,9.4 किमी लंबी,कल्वर्ट बदलने,माइनर व मेजर ब्रिज,आरओबी,आरयूबी, या एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ प्लान तैयार करने को कहा गया है। पथ निर्माण विभाग ने दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के डीपीआर के लिए 21 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

      जुड़ी खबरें

      रांची का ‘दर्पण’ बना अभिनव, 10वीं CISCE परीक्षा में 99.4 अंक लाकर किया जिला टॉप

      रांची दर्पण डेस्क। माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी के होनहार छात्र अभिनव कुमार ने 12वीं CISCE बोर्ड (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) परीक्षा...

      JKLM नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित चार नामजद, 50 अज्ञात पर केस दर्ज

      कांके (रांची दर्पण)। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड के विरोध में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया। जिसमें नवगठित राजनीतिक दल...

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...