फीचर्ड

पंडरा इलाके में नाबालिग भाई-बहन की हत्या, मां की हालत गंभीर, रिम्स में भर्ती, विदेश में रहता है पति

राँची दर्पण डेस्क। पंडरा इलाके स्थित जनक नगर रोड नंबर 4 ओझा मार्केट में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का प्रयास किया गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी है।

अपराधियों के हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में की गई है। जबकि महिला के नाबालिग बेटी श्वेता सिंह और बेटा प्रवीण कुमार सिंह  की हत्या कर दी गई। बेटी का उम्र 17 वर्ष, जबकि बेटे का उम्र 14 वर्ष बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास में दहशत का माहौल है। घटना सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

विदेश में रहता है महिला का पतिः घटना में महिला चंदा देवी की स्थिति गंभीर है। रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला का पति संजीव कुमार सिंह विदेश में रहते हैं। महिला अपनी बेटे और बेटी के साथ रहती थी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम को दिये जाने की आशंका है। घटना में शामिल अपराधियो की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही है।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।