सीएम आवास के क्लर्क, ड्राइवर, सुरक्षा कर्मी सहित 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। आज रविवार को हुई आरटीपीसीआर जांच में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के 16 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें क्लर्क, ड्राइवर, माली, सुरक्षा कर्मचारी और कैंटीन कर्मचारी शामिल हैं।

सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को हल्के लक्षण हैं, इसलिए सभी होम आइसोलेशन में रहेंगे।

सभी लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद जांच के लिए शनिवार को सैंपल लिया गया था। आरटीपीसीआर जांच में इन लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री की पत्नी 2 बच्चे समेत परिवार के चार सदस्य व एक अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। कुल 12 लोगों की जांच हुई थी, जिसमें 5 लोग संक्रमित मिले थे।

वहीं  62 और लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा था। इस टेस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सीबीआई का नया एंगल, मोबाइल लूट के लिए हुई जज उत्तम आनंद की हत्या !

शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर झूम उठे गरीब बच्चे, क्योंकि…

अब ईडी करेगी रेमडेसीविर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले की जांच, प्राथमिकी दर्ज

नशीली दवा-इंजेक्शन के कारोबार में संलिप्त 3 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker