अब ईडी करेगी रेमडेसीविर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले की जांच, प्राथमिकी दर्ज

राँची दर्पण डेस्क।  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में शुक्रवार को ईडी ने केस दर्ज किया है। रेमडेसिवीर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने इस केस में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के लिए ईडी को अनुशंसा की थी।

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी होने की वजह से काफी किल्लत हुई थी।

रेमडेसिविर की कालाबाजारी का खुलासा करने वाले एक स्टिंग के बाद रांची पुलिस ने राजीव कुमार सिंह नाम के एक शख्सु को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोतवाली थाने में दर्ज इस कांड को सीआईडी ने टेकओवर कर लिया था।

दरअसल सीआईडी ने इस मामले में राजीव कुमार सिंह को जेल भेज दिया था जबकि इसी मामले में सृष्टि अस्पताल से जुड़े मुकेश कुमार और दवा कारोबारी राकेश रंजन की भी भूमिका सामने आई थी। सीआईडी ने राकेश रंजन का बयान 161 के तहत दर्ज कराया था।

नशीली दवा-इंजेक्शन के कारोबार में संलिप्त 3 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

पंडरा थानेदार हुए लाइन हाजिर, खेलगांव थानेदार धनबाद रवाना

बालाजी पेट्रोलपंप लूटकांड का उद्भेदन, पुलिस ने 3 लुटेरों को दबोचा

लॉटरी से JAC अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार महतो, डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker