झारखंड कैडर के 18 IPS की पोस्टिंग, श्रीराम-श्रुति बने ACB एसपी

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड कैडर के 18 आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति के साथ पोस्टिंग दी गयी है। इससे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है।

जोनल आइजी सह सीआइडी आइजी मनोज कौशिक को एडीजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए सीआइडी एडीजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इन्हें रांची जोनल आइजी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

होमगार्ड के डीआइजी अजय लिंडा को प्रमोशन देते हुए आइजी सीआइडी के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे डीआइजी नौशाद आलम को स्पेशल ब्रांच का डीआइजी बनाया गया है।

कौशल किशोर को डीआइजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए पलामू डीआइजी, अंजनी कुमार झा को हजारीबाग डीआइजी, मोहम्मद अर्शी को होमगार्ड जीव आनंद प्रकाश को बोकारो डीआइजी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, राज्यपाल के परिसहाय श्रीकांत सुरेश राव को सिमडेगा एसपी, रेल एसपी धनबाद के पद से कैलाश करमाली को ट्रांसफर करते हुए समादेष्टा होमगार्ड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह सीडीपीओ चक्रधरपुर शिवम प्रकाश को राज्यपाल का परिसहाय, निखिल राय और श्रुति को एसपी एसीबी के पद पर पद स्थापित किया गया है। जबकि, हाल में आइपीएस के पद पर प्रोन्नत अविनाश कुमार को कमांडेंट जैप सात, दीपक कुमार को कमांडेंट जैप पांच बनाए गए हैं।

वहीं मजरूल होदा को उपनिदेशक झारखंड पुलिस एकेडमी हजारीबाग, राजेश कुमार को जैप 6 जमशेदपुर, रोशन गुड़िया को एसपी सीआइडी और श्रीराम समद को एसपी एसीबी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें