आस-पासशिक्षा

रांची में भारी बारिश का रेड अलर्ट: सभी स्कूल 20 जून को भी बंद

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची केंद्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, 20 जून 2025 को रांची जिले में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस बुलेटिन में रांची को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 20 जून 2025 को रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक संस्थानों सहित) और निजी स्कूलों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी।

यह निर्णय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह कदम आवश्यक है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपने बुलेटिन में बताया कि एक सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण रांची और आसपास के क्षेत्रों में 20 जून को भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। रेड जोन अलर्ट के तहत नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों या संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.